सूर्य ग्रहण 2018: सूर्य ग्रहण आज, जानें ग्रहण का समय और इससे जुड़ी मान्यताएं

सूर्य ग्रहण 2018: सूर्य ग्रहण आज, जानें ग्रहण का समय और इससे जुड़ी मान्यताएं




इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज दोपहर लगेगा। यह उत्तरी गोलार्ध में सुबह के शुरुआती समय में दिखाई देगा। आइए जानें भारत समयानुसार यह कब दिखाई देगा: 
सूर्य ग्रहण का समय भारत में
टाइम एंड डेट डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक यह भारत के समयानुसार दोपहर 01:32:08 बजे शुरू होगा। दोपहर करीब 03:16:24 मिनट पर यह मैक्सिमम होगा और शाम 5 बजे यह समाप्त हो जाएगा। आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण हमेशा चंद्र ग्रहण के दो सप्ताह पहले या बाद में लगता है। इस बार सूर्य ग्रहण  का समय कुल 3 घंटे 30 मिनट तक होगा। सूर्य ,चन्द्र ,बुध तथा राहु का संचरण कर्क राशि मे होगा तथा वक्री मंगल एवं केतु का संचरण शनि की राशि मकर में हो रहा है । इस प्रकार चन्द्र ,सूर्य ,बुध ,मंगल के राहु -केतु के प्रभाव में होने के कारण इसका प्रभाव राशियों पर रहेगा।

क्या है मान्यता
सूर्य ग्रहण को लेकर अलग-अलग जगहों पर मान्यताएं भी बिल्कुल अलग हैं। भारत में ऐसा माना जाता है कि दानव राहु और केतु ने सूर्य और चंद्रमा का पीछा किया और उन्हें निगल गया। लेकिन, वह ऐसा ज्यादा देर तक नहीं कर रख पाया और वो सूर्य और चंद्रमा फिर से प्रकट हो गए।
ग्रहण को नग्न आंखों से न देखें
एक तरफ जहां यह भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन उत्तरी गोलार्ध में यह दिखाई देगा।  इस बार का सूर्य ग्रहण साइबेरिया में अच्छे से दिखाई देगा। यहां लोग 65 फीसदी सूर्य ग्रहण देख पाएंगे। इसलिए यह सलाह दी गई कि लोग इसे देखने के लिए स्पेशल ग्लास या फिर लेंस का इस्तेमाल करें। ग्रहण को नग्न आंखों से न देखें। 
ऐसे देख सकेंगे

जब भी सूर्य ग्रहण या फिर चंद्र ग्रहण होता है NASA LIVE STREAMING करता है। लोग इसे यूट्यूब पर आसानी से देख सकते हैं।
इस साल का आखिरी और तीसरा सूर्य ग्रहण 11 अगस्त को होगा। हालांकि य़ह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इस ग्रहण का कोई खास असर नहीं पड़ेगा। लेकिन इस दिन शनि अमावस्या भी है जो इस ग्रहण को विशेष बना रही है। 
क्या करें शनि अमावस्या पर: शनि अमावस्या होने के कारण इस दिन शनिदेव की पूजा और मंत्रों का जाप करना भी अच्छा रहेगा। इसलिए इस दिन ओम प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके अलावा इस दिन सरसों के तेल दान करना चाहिए। 
समय
भारतीय समय के अनुसार, यह खंडग्रास सूर्य ग्रहण 11 अगस्त शनिवार को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर शुरू होकर शाम 5 बजकर 1 मिनट पर समाप्त होगा।
कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
नोर्थ अमेरिका, नोर्थ कनाडा, नोर्थ ईस्टर्न यूएस, ग्रीनलैंड, साइबेरिया और सेंट्रल एशिया और ग्रीनलैंड के कुछ भागों में भी ये दिखाई देगा।
इस साल का आखिरी और तीसरा सूर्य ग्रहण 11 अगस्त को लगेगा।  यह 11 अगस्त को उत्तरी गोलार्ध में सुबह के शुरुआती समय में  दिखाई देगा। इस बार सूर्य ग्रहण  का समय कुल 3 घंटे 30 मिनट तक होगा। नासा के जारी किए एक जिफ के मुताबिक यह आंशिक सूर्य ग्रहण चीन को कुछ भागों में भी दिखाई देगा। 
इसके अलावा नोर्थ कनाडा, नोर्थ ईस्टर्न यूएस, ग्रीनलैंड, साइबेरिया और सेंट्रल एशिया के कुछ भागों में भी ये दिखाई देगा। ग्रीन विच मीन टाइम के अनुसार यह सुबह 9 बजे  शुरू होगा और नोर्थ अमेरिका और ग्रीनलैंड में होता हुआ 12.32 पीएम जीएमटी (5.02 pm IST) पर समाप्त होगा। आपको बता दें कि इससे पहले 13 जुलाई को लगने वाला सूर्य ग्रहण आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में दिखाई दिया था।
11 अगस्त का सूर्य ग्रहण का भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए ज्योतिष के मुताबिक इस ग्रहण का प्रभाव भी यहां नहीं पड़ेगा। आपको बतादें कि नासा के अनुसार अगले साल 2019 में भी तीन सूर्य ग्रहण देखने को मिलेंगे। 2019 में पहला सूर्य ग्रहण 6 जनवरी को, दूसरा 2 जुलाई को और तीसरा 26 अगस्त को पड़ेगा। 

No comments